बोकारो, नवम्बर 24 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार प्रखंड के खुदीबेड़ा में रविवार को संयुक्त ग्राम वन प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जंगल संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसकी अध्यक्षता दिगंबर महतो ने की। केंद्रीय वन पर्यावरण सुरक्षा सह प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विष्णुचरण महतो, केंद्रीय सदस्य आनंद महतो और प्रखंड अध्यक्ष गंगाधर महतो मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में जंगल क्षेत्र में हो रही अवैध पातन को रोकने के लिए सोमवार से पालीवार गश्त की शुरु करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों की टीम प्रतिदिन जंगल में निगरानी करेगी ताकि अवैध लकड़ी कटाई और अन्य नुकसानदेह गतिविधियों पर रोक लग सके। विष्णुचरण महतो ने कहा कि जंगल हमारे जीवन की रीढ़ है। इसे बचाना केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर ग्रामीण की जिम्मेदारी है। आनंद महतो ने कहा कि जंगल की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.