गुमला, फरवरी 7 -- घाघरा। वन प्रमंडल गुमला द्वारा वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति के पदाधिकारियों के लिए शनिवार को बेतला भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिरसा हरित चेतना वन प्रमंडल गुमला के समन्वयक अनिरुद्ध चौबे ने बताया कि डीएफओ अहमद बेलाल अनवर के निर्देशानुसार ग्राम वन प्रबंधन व संरक्षण समिति के 30 गांवों से कुल 60 अध्यक्ष व सचिव इस परिभ्रमण कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इस दौरान वे बेतला टाइगर रिजर्व, पलामू किला तथा प्रकृति व्याख्या केंद्र का भ्रमण किया।उन्होंने कहा कि इस भ्रमण से वन क्षेत्रों के गांवों में आपसी एकता बढ़ेगी। साथ ही प्रकृति को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलने से पदाधिकारियों में पर्यावरण और वनों के प्रति जागरूकता और प्रेम बढ़ेगा, जिससे वन प्रबंधन एवं संरक्षण कार्यों को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छोटू उरांव, आलोक लकड...