नैनीताल, अक्टूबर 11 -- भवाली। नगर के कैलाश व्यू होटल में शनिवार को वन पंचायत संघर्ष मोर्चा उत्तराखंड की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से वन पंचायत संघर्ष मोर्चा नैनीताल जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रयाग सिंह जीना को अध्यक्ष, कमलेश जीना को कोषाध्यक्ष, कमल सुनाल को सचिव, भीम सिंह नेगी को संयोजक, हिम्मत सिंह को सह संयोजक, सरस्वती रौतेला को महिला प्रतिनिधि चुना गया। बैठक में सामूहिक संकल्प लिया गया कि वन पंचायतों की स्वायत्तता एवं अधिकारों की बहाली के लिए संघर्ष को और तेज किया जाएगा। संचालन जिला संयोजक गोपाल लोधियाल ने किया। यहां तरुण जोशी, भीम सिंह नेगी, हिम्मत सिंह, जगदीश चंद्र, कमल सुनाल, वीना बिष्ट, कमलेश जीना, गोपाल लोधियाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.