बागेश्वर, जुलाई 31 -- गरुड़। वन पंचायत रिठाड़ में वन विभाग व ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया गया। बांज, फल्याट, आंवला, बुरांश, तिमिल व काफल के 500 पौधे रोपे गए। वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष अर्जुन राणा ने वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र गुसांई का आभार जताया। विभाग ने निशुल्क पौध उपलब्ध कराए। महिलाओं ने कार्यक्रम मे विशेष सहयोग दिया। सरपंच अर्जुन राणा ने कहा कि हमे इन पेड़ों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लेनी होगी। इस मौके पर नीमा देवी, तारा देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा लीला देवी, देवी, तुलसी, हेमा, बिशन सिंह, भुवन सिंह, महेंद्र सिंह व नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...