नैनीताल, जनवरी 29 -- नैनीताल, संवाददाता। वन पंचायतों के सशक्तिकरण को लेकर वन विभाग की ओर से शहर में गुरुवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञों ने वन पंचायत प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को पंचायती वन नियमावली से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही गैर-वन प्रक्षाष्ठ एवं वन उपज, हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। चिड़ियाघर सभागार में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता वन पंचायत उप निदेशक वेद प्रकाश किमोठा ने की। बताया कि गैर-वन प्रक्षाष्ठ, वन उपज तथा हर्बल एवं एरोमा टूरिज्म से संबंधित परियोजना दस वर्षीय है। इसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 में 49 वन पंचायतों को शामिल किया गया, जिनमें नैनीताल जनपद की दो वन पंचायतें भी सम्मिलित हैं। बताया कि वर्ष 2025-26 में परियोजना के तहत 150 वन पंचायतों के लगभग 1500 हेक...