गोरखपुर, फरवरी 4 -- गोरखपुर। सांसद रवि किशन शुक्ला द्वारा लोकसभा में वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि योजना गोरखपुर में सफल रही है। प्रवासी श्रमिकों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों एवं कमजोर वर्गों को बड़ा लाभ प्राप्त हुआ है। जिले में लगभग 23 लाख से अधिक राशन कार्ड ट्रांजैक्शन दर्ज किए गए हैं। गोरखपुर के लाभार्थियों को 0.49 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न प्राप्त हुआ है। सांसद ने कहा कि आने वाले समय में यह योजना और अधिक प्रभावी होगी। कोई भी जरूरतमंद नागरिक खाद्यान्न से वंचित नहीं रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.