साहिबगंज, मई 28 -- साहिबगंज। वन नेशन वन इलेक्शन के जिला प्रभारी आनंद मोदी ने मंगलवार को एन आर पी सेंटर में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुबोध झा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एन आर पी सेंटर के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि एक देश एक चुनाव के रस्ते में कई चुनौतियां है, पर देश का नेतृत्व सशक्त है। कहा कि ऐसा होने से देश के विकास का गतिरोध खत्म होगा, संसाधनों का उपयोग होगा जिससे देश कम समय में काफी आगे निकल जाएगा। कहा कि अब देश आर्थिक रूप से कमजोर नहीं रहा। पीएम को मजबूती देने का वक्त आ गया है। परेशानियां है पर इसे झेलकर आगे बढ़ गए तो देश उन्नत हो जाएगा। चेंबर के आजीवन सदस्य आकाश पांडे ने कहा कि एक देश एक चुनाव असंवैधानिक नहीं है। आजादी के बाद 4 चुनाव एकसाथ हुए है। व्यवसाय और विकास क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.