सोनभद्र, फरवरी 8 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत वन देवी मंदिर के समीप किलर रोड पर एक बार फिर हादसा हो गया। शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे राखढ़ लदे एक ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। उसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा ट्रेलर भी नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर पलट गया। दोनों ट्रेलर शक्तिनगर की ओर से आ रहे थे। लगातार दो वाहनों के पलटने से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित हुआ और जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए क्रेनों की व्यवस्था कराई गई। पुलिस और प्रशासन की सक्रियता के चलते ट्रेलरों को हटाने का कार्य तुरंत शुरू किया गया, जिससे बड़े जाम की स्थिति बनने से पहले ही मार्ग खाली करा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.