शामली, मार्च 22 -- नगर पालिका द्वारा वन दिवस के अवसर पर शिवगंज मंडी स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर को हरित टेंपल बनाया गया। चेयरमैन अरविन्द संगल ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 21 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय वन दिवस की स्थापना की गयी थी और पहली बार वन दिवस 21 मार्च 2013 को मनाया गया था। वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के लाभ के लिए सभी प्रकार के वनों और वनों के बाहर के पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढाना है। हम सभी को मिलकर पेड़ों के संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयेजित कर, जनता को इनके महत्व के बारे में समझाना है। पृथ्वी पर यदि वृक्ष नहीं है तो मनुष्य का जीवन बड़ा कठिन है, क्योंकि पर्यावरण का संतुलन वनों के द्वारा ही संभव है। इस अवसर पर उन्होंने श्री शिव दुर्गा मंदिर शिवगंज मण्डी शामली में तुलसी के पौधे लगाकर, शामली का पहला हरित टैंपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.