महाराजगंज, अगस्त 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। फरेंदा रेंज के खुर्रमपुर जंगल में वन दरोगा बृजेश चंद्र राव पर लकड़ी काटने वालों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। वृक्षारोपण श्रमिक की मदद से उनकी जान बची। इस मामले में पुरन्दरपुर थाना पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर जंगल में रविवार दोपहर 2 बजे वन दरोगा बृजेश चंद्र राव गश्त पर थे। खुर्रमपुर नर्सरी कंपार्टमेंट नंबर 5 में लकड़ी काटने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां तीन लोग साखू का पेड़ काट रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वृक्षारोपण श्रमिक पवन कुमार की तत्परता से वन दरोगा बाल-बाल बच गए और जंगल से बाहर निकले। राव ने पुरंदरपुर थाने में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.