बागेश्वर, जुलाई 5 -- वन विभाग में तैनात वन दरोगा तीन दिन पूर्व रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। वन विभाग की टीम भी लगातार उन्हें खोजने में जुटी हुई है। परिहजनों ने काफी खोजबीन के बाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय में नियुक्त वन दरोगा 55 वर्षीय कैलाश चंद्र पांडे तीन जुलाई की सुबह आठ बजे से परिवार के संपर्क में नहीं हैं। उनकी स्कूटी पगना के सप्तेश्वर के पास मिली है। तब से परिजन चिंतिन हैं। वन विभाग, पुलिस तथा स्वजन आदि लगातार खोजबीन कर रहे हैं। वन दरोगा के पुत्र रुद्रा पांडे ने पुलिस से पिता को खोजने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.