रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर की विशाखा दिवाकर का दरोगा पद पर चयन होने पर बुधवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कैंप कार्यालय में विशाखा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उत्तराखंड सरकार द्वारा अनाथ बच्चों के लिए निर्गत क्षैतिज आरक्षण के तहत जिले की प्रथम बालिका बन्नाखेड़ा बाजपुर निवासी विशाखा दिवाकर का वन दरोगा के पद पर चयन हुआ है। डीएम ने कहा कि अन्य बच्चों को भी विशाखा से प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि सरकार द्वारा असहाय बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में जिले में बच्चों की पढ़ाई के लिए कोचिंग सेंटर व लाइब्रेरी बनायी जा रही है। उन्होंने जिला प्रोवेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि इस तरह के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें प्रोत्साहित करें ताकि हर कोई अपना सपना पुरा कर सकें। वहीं विश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.