लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- महेशपुर। थाना हैदराबाद से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित आदित्य रिजार्ट के सामने वन दरोगा की गन्ने से भरी ट्राली को चोर एक ट्रैक्टर से जोड़कर खींच ले गये। पीड़ित वन दरोगा ने पुलिस को तहरीर दी है। ट्राली ले जाने की तस्वीर सीसीटीवी में आ गई। थाना हैदराबाद के अन्तर्गत ग्राम झारा निवासी उमेश वर्मा वन विभाग मे दरोगा के पद पर मैगलगंज रेंज मे तैनात है और इनका आदित्य रिजार्ट थाना हैदराबाद परिसर से महज 200 मीटर की दूरी पर बरगदिया ममरी मे गोला मोहम्मदी मुख्य मार्ग पर है। सोमवार को उन्होंने अपनी ट्राली में गन्ना भरवाकर अपने रिजार्ट के सामने खड़ी कर दी। मंगलवार की सबेरे जब रिजार्ट का स्टॉफ आया तो ट्राली नहीं खड़ी थी। उमेश वर्मा ने बताया कि फुटेज देखे गये तो रात 12 बजकर 45 मिनट पर एक नीला ट्रैक्टर ट्राली को जोड़कर ले गया। उन्होंन...