लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी में प्राथमिक क्षेत्र की भागीदारी को लेकर बुधवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। विधान भवन स्थित हॉल में आयोजित इस बैठक में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मुख्य रूप से कृषि तथा उसके अनुषांगिक विभागों द्वारा अभी तक प्राप्त की गई उपलब्धियों तथा भावी रणनीति पर मंथन किया गया। समीक्षा के दौरान प्रदेश में कृषि उत्पादन, उत्पादकता तथा किसानों को उनके उत्पाद का अधिक मूल्य दिलाने के लिए विभागों द्वारा किए गए कार्यों तथा आगामी समय के लिए बनाई गई रणनीति पर चर्चा की गई। यह समीक्षा मुख्य रूप से कृषि, गन्ना, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान विभाग पर केंद्रित रही। बैठक में मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.