कन्नौज, फरवरी 20 -- कन्नौज। जिले में उपसंभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में आयोजित परिवहन मेले ने वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टरों को एकमुश्त कर व्यवस्था की विस्तृत जानकारी देकर बड़ी राहत का संदेश दिया। परिवहन एवं राज्यकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में जिले की विभिन्न ट्रांसपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारी और हल्के व्यावसायिक वाहन मालिक शामिल हुए। मेले का मुख्य आकर्षण वाहन पोर्टल पर एकबारीय कर की दरों का लाइव प्रदर्शन रहा। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी इज्या तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 30 जनवरी 2026 से लागू नई दरों के तहत भाड़े पर संचालित दोपहिया मोटरसाइकिल पर 12.5 प्रतिशत, तिपहिया मोटरकैब पर 7 प्रतिशत, 10 लाख रुपये तक के मोटरकैब/मैक्सीकैब पर 10.5 प्रतिशत तथा 10 लाख से अधिक मूल्य के ऐसे वाहनों पर 12.5 प्रतिशत कर निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.