बदायूं, फरवरी 21 -- बदायूं, संवाददाता। एक मुश्त कर योजना को बढ़ावा देने के लिए एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को परिवहन मेले का आयोजन किया गया। इसमें एआरटीओ प्रशासन एवं प्रर्वतन हरिओम ने इस योजना के बारे में कामर्शियल वाहन स्वामियों को विस्तार से जानकारी दी एवं योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। एआरटीओ कार्यालय में आज भी परिवहन मेला लगेगा। एआरटीओ ने कहा कि परिवहन विभाग में ट्रांसपोर्ट टैक्स सिस्टम में व्यापक सुधार कर वन टाइम टैक्स लागू किया गया है। पीटीओ अभिनव चौधरी ने वन टाइम टैक्स व्यवस्था से संबंधित नियम, टैक्स निर्धारण की प्रक्रिया, टैक्स गणना, भुगतान की विधि और दायित्वों के संबंध में वाहन स्वामियों एवं ट्रांसपोर्टरों को जानकारी दी। वरिष्ठ सहायक सहायक ज्ञानेंद्र सिंह ने वाहन स्वामियों की शंकाओं का समाधान किया। वरिष्ठ सहायक ने बताया...