रामनगर, दिसम्बर 16 -- रामनगर। वन ग्रामों व पुछड़ी के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता इंदर सिंह रावत सोमवार को देहरादून में सीएम पुष्कर धामी से उनके आवास पर मिले। जहां उन्होंने सुंदरखाल ग्राम से संबंधित लंबे समय से लंबित मांगों पर चर्चाएं की। बताया कि पुछड़ी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से हटाए गए आवासों के संबंध में भी वार्ता की। उन्होंने सीएम से लोगों के घरों को अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में न रखने की मांग की। यहां पूर्व प्रधान चंदन राम, जगदीश चंद्र, संदीप, सुरेन्द्र, सुनील, संजय, नंदन सिंह, आनंद सिंह रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...