मैनपुरी, मार्च 24 -- नगर क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर स्थित भोले बाबा मंदिर पर श्रीराम दरबार सेवा समिमि द्वारा 9 दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। रविवार को भगवान राम के वन गमन का वृंतात का सुनाया गया। जिसे सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आचार्य शांतनु महाराज ने बताया कि कुसंग का परिणाम हमेशा भयंकर होता है। मंथरा दासी के कहने पर माता कैकेयी ने महाराज दशरथ से अपने दो वरदान मांगे। जिन्हें सुन महाराज व्याकुल हो गए और रानी से से अपने वरदान बदलने को कहते हैं। लेकिन कैकेयी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। राजा दशरथ पूरी रात राम-राम करते रोते रहते हैं। सुबह जब राम पिता महाराज दशरथ की दशा देखते हैं रो पड़ते हैं। माता कैकेयी से कहते हैं कि वही बेटा भाग्यशाली होता है जो अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करता है। अंत में सभी श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.