पटना, दिसम्बर 18 -- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने वन क्षेत्र पदाधिकारी के कुल 24 पदों के लिए शारीरिक समर्थता परीक्षण का आयोजन गुरुवार को संजय गांधी जैविक उद्यान परिसर में कराया। शारीरिक परीक्षण लिखित प्रतियोगिता परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर हुआ। इस परीक्षा में कुल 136 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें 135 पुरुष और एक महिला अभ्यर्थी शामिल है। इनमें 135 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 134 पुरुष और एक महिला अभ्यर्थी हैं। शारीरिक परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सकीय परीक्षा दो, तीन और पांच जनवरी 2026 को पटना में होगा। परिणाम जनवरी में ही जारी होगा। मालूम हो कि इस भर्ती परीक्षा का विज्ञापन 29 अप्रैल 2025 को प्रकाशित हुआ था। 24 अगस्त 2025 को लिखित परीक्षा हुई थी, जिसका परिणाम 23 सितंबर 2025 को जारी हुआ था। लिखित परीक्षा में सफल 144 अभ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.