रुद्रपुर, जनवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित 7वीं लघु सिंचाई संगणना, द्वितीय जल निकाय संगणना एवं प्रथम स्प्रिंग संगणना के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उप-समिति की बैठक एवं प्रशिक्षण हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार एवं अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत जीके भट्ट ने किया। बैठक में संगणना कार्यों की प्रगति, कार्ययोजना, फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति तथा विभागीय समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई ने बताया कि यह संगणनाएं जिले के जल संसाधनों के समग्र विकास एवं संरक्षण की दिशा म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.