हल्द्वानी, फरवरी 15 -- कालाढूंगी। बरहनी क्षेत्र में वन विभाग की टीम और लकड़ी तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल वन विभाग की टीम तस्करों की तलाश कर रही है। मामला शनिवार सुबह का है। वन विभाग ने खैर की लकड़ी और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वन विभाग के अफसरों के मुताबिक गश्त के दौरान वन कर्मियों को तस्करों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इस दौरान शनिवार सुबह बरहनी क्षेत्र में तस्करों से आमना-सामना हो गया। वन विभाग की टीम को देखते ही तस्करों ने भागने का प्रयास किया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी दलजीत उर्फ डल्लू निवासी हरसान डैडकोल थापा नगला अपने चार अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। बाद में वन विभाग की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। अस्कोट गांव में छापेम...