रुडकी, मार्च 19 -- आबादी वाले इलाके में मगरमच्छ की चहलकदमी ने बुधवार को ग्रामीणों मे दहशत फैला दी है। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया। ग्रामीण योगेश ने बताया कि मंगलवार देर शाम वह अपने घर के पास टहल रहे थे तभी अचानक से उनके सामने से एक मगरमच्छ निकला। मगरमच्छ को सामने देख उनके हाथ पांव फूल गए। इससे पहले भी मगरमच्छ की चहलकदमी तालाब में देखी गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर बाणगंगा में छोड़ दिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.