मेरठ, मार्च 11 -- मानव वन्य जीव संघर्ष की समस्याओं के त्वरित गति से निराकरण के संबंध में थर्मल ड्रोन का प्रशिक्षण सोमवार को संजय वन रिठानी में कराया गया। थर्मल ड्रोन कंपनी के प्रतिनिधि विकास शर्मा एवं शिवशक्ति ट्रेडर्स दिल्ली के प्रतिनिधि अंकित ने ड्रोन से वन्य जीव की स्थिति की जानकारी करने का प्रशिक्षण दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी हस्तिनापुर खुशबू उपाध्याय के नेतृत्व में सामाजिक वानिकी प्रभाग मेरठ के फ्रंट लाइन अधिकारी, कर्मचारियों (उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा एवं वनरक्षकों) ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया मानव वन्य जीव संघर्ष की समस्याओं के त्वरित गति से निराकरण के लिए थर्मल ड्रोन के माध्यम से वन्य जीव की लोकेशन की जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सकें। उसे रेस्क्यू करने एवं समस्या के तुरंत निराकरण में मदद मिलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.