रुद्रप्रयाग, अक्टूबर 30 -- तल्लानागपुर क्षेत्र के गुलदार प्रभावित गांवों में वन विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में स्कूली बच्चों को स्कूल भेजा गया। वन विभाग ने अपने वाहन भी छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने-आने के लिए भेजे। स्वयं वन विभाग के एसडीओ और रेंजर बच्चों की सुरक्षा के प्रति व्यवस्थाएं करते दिखे। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत जोंदला के पाली मल्ली सहित आसपास के गांवों में स्कूली बच्चों को वन कर्मियों की सुरक्षा में स्कूल भेजा गया। वन विभाग की क्यूआरटी और आरआरटी टीम के सदस्यों द्वारा बच्चों को स्कूल भेजने और आने के दौरान कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुबह पाली मल्ली से राइंका चोपड़ा और प्राइवेट स्कूल ब्लूमिंग चिल्ड्रन ऐकेडमी के करीब 45 छात्र-छात्राओं को वन विभाग की टीम की सुरक्षा में स्कूल भेजा गया। कई जगहों पर बच्चों को वाहन उपलब्ध कराए गए त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.