लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- उत्तर निघासन वन रेंज के कई गांवों में वन विभाग के अफसरों और कर्मचारियों ने मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनको वन और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए अन्य जानकारियां दीं। उत्तर खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तथा दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व निघासन, दुधवा और बेलरायां एसडीओ तथा रेंजर बेलरायां ने किया। उत्तर निघासन रेंज के बेलरायां, तकियापुरवा, कुसाही और हरद्वाही गांवों में एसडीओ मनोज तिवारी और रेंजर भूपेंद्र सिंह की टीम ने मार्च किया। उन्होंने ग्रामीणों से बात करके उन्हें वन सुरक्षा, अवैध कटान, वन्यजीवों के शिकार एवं तस्करी आदि गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहने को जागरूक किया। साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि, वन अपराध अथवा वन्यजीवों की आवाजाही की सू...