रांची, अप्रैल 22 -- रांची, संवाददाता। विश्व पृथ्वी दिवस-2025 'हमारी शक्ति, हमारा ग्रह थीम पर मनाया जा रहा है। यह थीम जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण के दुरुपयोग से निपटने के साथ पर्यावरण के लिए जागरुकता फैलाने पर आधारित है। भारत की पर्यावरणीय स्थिति को लेकर हाल ही में जारी इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट-2023 के मुताबिक झारखंड में बीते दो साल में वन आवरण में 0.05 फीसदी की मामूली बढ़त दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 29.76 फीसदी वन आवरण था, जो 0.05 फीसदी बढ़कर अब 29.81 प्रतिशत हो गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन, अंधाधुंध शहरीकरण और औद्योगिक विस्तार के कारण वन क्षेत्र पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे न केवल जैव विविधता पर असर पड़ रहा है, बल्कि यह स्थिति पर्यावरणीय संतुलन को भी बिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.