कोटद्वार, फरवरी 16 -- लैंसडौन वन प्रभाग कोटद्वार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग और भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैंसडौन के वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ ने तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर वृहद आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। उक्त तीनों वन प्रभागों के वन आरक्षी और वन बीट अधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग के कैंप कार्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष राकेश वेदवाल ने कहा कि वन बीट अधिकारी संघ 10 वर्षों की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने पर शत-प्रतिशत पदोन्नति करने, वन दरोगा की सीधी भर्ती पर रोक लगाने एवं वर्दी पैटर्न में संशोधन की लगातार मांग करता आ रहा है, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन पर डटे रहने का एलान किया। प्रदर्शन करने वालों में उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.