अल्मोड़ा, फरवरी 14 -- जिले में शनिवार से फायर सीजन शुरू हो जाएगा, लेकिन वन आरक्षियों ने विभाग की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को भी वन आरक्षी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहे। इससे फायर सीजन में वनाग्नि की रोकथाम पर असर पड़ सकता है। क्योंकि वन आरक्षियों के पास कई हेक्टेयर जंगल की सुरक्षा का जिम्मा है। शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वन बीट अधिकारी संघ के बैनर तले वन आरक्षियों ने प्रदर्शन करते हुए पूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहा। वन आरक्षियों ने पुरानी नियमावली लागू करने और वन दरोगा की सीधी भर्ती रोकने, दस साल की सेवा पूर्ण कर चुके वन आरक्षियों की पदोन्नति, वन आरक्षी पद का ससमय वेतनमान, एसीपी और एमएएसपी व्यवस्था में संशोधन, वन आरक्षी नियम में संशोधन आदि की मांग की। यहां वन बीट अधिकारी संघ के जिला महामंत्री खजान सिंह मेहता, किशोर चन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.