बिजनौर, मार्च 8 -- अफजलगढ़/ कालागढ़। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपप्रभाग में वन अरक्षियों तथा फायर-वाचरों को विभागीय स्तर पर शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपप्रभाग के तहत झिरना स्थित वन परिसर में नवनियुक्त वन अरक्षियों को तीन दिवसीय शस्त्र प्रशिक्षण दिया गया। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी बिन्दर पाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान शस्त्र संचालन संबंधी जानकारी दी गई। शस्त्र खोलने तथा जोड़ने सहित रख रखाव सम्बन्धी प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा शस्त्रों द्वारा अतिथियों का अभिवादन तथा सम्मान किए जाने सम्बन्धी विस्तृत जानकारी मुहैय्या कराई गई। दूसरी ओर अग्निकाल के दौरान फायर वाचरों को आग बुझाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के तहत मॉक ड्रिल कर वनाग्नि घटना के दौरान स्वयं की सुरक्षा करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.