हल्द्वानी, फरवरी 19 -- लालकुआं, संवाददाता संयुक्त संघर्ष समिति ने गुरुवार को बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि वन अधिकार समिति के दावों की लंबित पत्रावली के संबंध में शीघ्र एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा। बैठक में बीते बुधवार को आयोजित समिति की सफल जनसभा के लिए नगर उद्योग व्यापार मंडल काररोड, गौला खनन समिति एवं समस्त बिंदुखत्ता क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया गया। संयोजक कैप्टन (सेनि.) इंद्र सिंह पनेरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने स्वीकार किया कि रैली में कुछ त्रुटियां हुईं। इनसे बचने के लिए भविष्य में बेहतर तैयारी करने पर जोर दिया गया। महिलाओं और युवओं की भागीदारी पर उनकी सराहना की गई। बैठक में सहमति बनी कि डीएम से वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत स्वीकृत पत्रावलियों पर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया जाएगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.