लातेहार, अक्टूबर 4 -- लातेहार ,प्रतिनिधि। जिले में वन अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू करने के लिए झारखंड जन अधिकार महासभा की लातेहार इकाई ने 6 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना देने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी शनिवार को लातेहार के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में महासभा के फादर जार्ज मोनोपॉली एवं सेलेस्टीन कुजूर ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम का जिला प्रशासन खुला उल्लंघन कर वन आश्रित समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। उनके कब्जे वाली वन भूमि पर वन रोपण द्वारा कब्जा करके लोगों को बेदखल किया जा रहा है। शांतिपूर्ण विरोध करने पर कानून का दुरुपयोग करके झूठे केस में उन्हें फंसाकर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक भी पट्टा नहीं दिए गए। जबकि, जिले में व्यक्तिगत दावे के लगभग 17...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.