महाराजगंज, फरवरी 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तरी चौंक रेंज घोड़हवा बीट के ग्राम पंचायत जिगिना टोला गंगापुर चौराहे पर रेंजर आरपी सिंह के नेतृत्व में वन्य जीव संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। रेंजर ने कहा कि वन में आग लगने से छोटे-छोटे पौधे जलकर खाक हो जा रहे हैं। इसकी वजह से वन्य जीव जंतु जंगल से बाहर निकल कर कृषि क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो पर्यावरण खतरे में आ जायेगा, जिससे मानव जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा। वन्य जीवों की सुरक्षा व संरक्षण करना सबकी जिम्मेदारी है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों से पेड़ लगाने की अपील की। इस दौरान वनरक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव, कपिल मुनि मिश्रा, प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.