पौड़ी, दिसम्बर 16 -- पौड़ी जिले में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर आशाएं सेवा समिति नौगांवखाल भी इन दिनों जन जागरुकता यात्रा कर लोगों को जानकारी दे रहा है। समिति ने सतपुली से एकेश्वर आदि आस-पास के एक दर्जन बाजारों से यात्रा निकाली है। इस यात्रा के दौरान गांवों और कस्बों में ग्रामीणों और शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को भी जागरूक किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर पौड़ी संवेदनशील बना हुआ है। वन्यजीवों के व्यवहार में भी परिवर्तन देखने को मिल रहा है। युवाओं से जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए आगे आने पर भी जोर दिया गया है। समिति के सचिव एवं पूर्व प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने बताया कि क्षेत्र के सिमराली, नौगांव कमंदा, मलेठी, बौंसाल, पैछारी, मेटाकुंड, कैशरपुर, अमोठा, पाटीसैंण, बडेथ, ...