पीटीआई, फरवरी 3 -- राजस्थान सरकार के वन मंत्री ने विधानसभा में वन्यजीवों से होने वाली मौत पर मिलने वाले मुआवजे पर अपडेट दिया है। अब तक 5 लाख रुपये का मुआवजा मिलता था। इसे सरकार बढ़ाने जा रही है। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया- सरकार इसे बढ़ाकर 10 लाख करने जा रही है। इसके लिए नियमों में संशोधन करने की प्रक्रिया चल रही है।5 लाख से बढ़ाकर किया 10 लाख सदन में बाड़ी (धौलपुर) से भाजपा विधायक जसवंत गुर्जर के सवाल पर वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा- मानव, वन्य जीव संघर्ष से होने वाली मौत पर अभी 5 लाख का मुआवजा मिलता है। सरकार अब इसे बढ़ाकर 10 लाख करने जा रही है। उन्होंने सदन को बताया कि बढ़ा हुआ मुआवजा लागू करने के लिए जरूरी नियमों में बदलाव का प्रोसेस अभी चल रहा है। यह भी पढ़ें- कफ सीरप से हुई मौतों पर स्वास्थ्य मंत्री बोले- सरकार और डॉक्टर जिम्मेदार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.