लातेहार, मार्च 4 -- बेतला, प्रतिनिधि। पूर्व की भांति इसवर्ष भी पलामू टाईगर रिजर्व में सोमवार को वन्य जीव दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। मौके पर वनकर्मियों ने रैली निकाली और लोगों को वन्य जीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए जागरूक करने का प्रयास किया। मौके पर रेंजर उमेश कुमार दूबे ने कहा कि उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य धरती पर वन्य जीवों और वनस्पतियों की विशाल श्रंखला का जश्न मनाना तथा उनके समक्ष आनेवाले खतरों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने यह भी कहा कि पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वनस्पतियों के साथ-साथ वन्य जीवों का होना निहायत जरूरी है। बाद में वनकर्मियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को वन्य जीवों की महत्ता के बारे में समझाया और उनके संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक करने की कोशिश की।उत्सव मनाने मे...