बागेश्वर, दिसम्बर 18 -- बागेश्वर, संवाददाता। जनपद में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों और मानवीय जीवन पर हो रहे खतरे को देखते हुए वन विभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। वन विभाग कार्यालय बागेश्वर के सभागार में वन्यजीव-मानव संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सक डॉ हिमांशु पांगती द्वारा वन कर्मियों को वन्य जीवों के व्यवहार, उनके हमलों के कारण, आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों तथा बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में विशेष रूप से ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में अधिक सक्रिय भालू, गुलदार, जंगली सुअर एवं बंदरों से होने वाले खतरों पर विस्तृत चर्चा की गई। वन विभाग भविष्य में इस तरह के और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा जिससे वन्य जीव संरक्षण के साथ-साथ मानव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.