धनबाद, फरवरी 19 -- मानव-वन्यजीव संघर्षों से होने वाले नुकसान और पीड़ितों को न्याय दिलाने के संबंध में बुधवार को टुंडी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पूर्वी टुंडी प्रखंड की रूपन पंचायत, पहाड़ी गांव जमडीहा में विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अधिकार मित्र ओमप्रकाश दास, रिबुती मरांडी और डालसा की टीम ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों को मानव, वन्यजीव संघर्ष से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। टीम ने जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बताया कि जंगली जानवरों के हमले से जनहानि, फसल क्षति या संपत्ति नुकसान की स्थिति में पीड़ित परिवार सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा पाने के हकदार हैं। साथ ही ऐसे मामलों में निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.