विकासनगर, फरवरी 5 -- कोटी अनुभाग के अंतर्गत गुरुवार को वन्यजीव सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित जानकारी देने के उद्देश्य से एक अग्नि गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में ग्राम पंचायत कोटी, सिमोग, लेल्टा, डाण्डा, जडाना सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान वन दरोगा अर्चना शर्मा और बीट अधिकारी खेमचंद ने ग्रामीणों को वन्यजीवों की सुरक्षा, जंगलों में आग से होने वाले नुकसान तथा उससे बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर संतराम चौहान, प्रवेश चौहान, रघुवीर चौहान, अख्तर सिंह शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...