पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत। वन्यजीव रेसक्यू प्राथमिक उपचार और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन पुलवामा के शहीदों को याद कर किया गया। इससे पूर्व दो दिवसीय कार्यशाला के समापन अवसर पर डीएफओ मनीष सिंह ने कहा कि वन्यजीवों को समझने के लिए उनके बारे में स्टडी करने और उनकी गतिविधियों को जानने की जरूरत है। कार्यशाला में बाघ मित्रों को कई तरह से नई नई जानकारियां दी गई। इसके बाद समापन अवसर पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया गया। विश्व प्रकृति निधि के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि अब अगले प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...