पीलीभीत, फरवरी 12 -- पीलीभीत। दो दिवसीय वन्यजीव प्रबंधन में क्षमता विकास कार्यशाला का पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शुभारंभ हो गया। मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह ने इस आयोजन को मील का पत्थर बताया। साथ ही कहा कि इससे हमारे अधिकारियों और कर्मियों की क्षमता बढ़ेगी और जानकारी का दायरा व्यापक होगा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के एफडी कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यशाला का आगाज होने के साथ ही इसमें मगरमच्छ, भालू, सांप, हिरन, सुअर आदि वन्यजीवों को भी रेस्क्यू करने के तरीकों को बताया गया। टीएसए फाउंडेशन से टीएसएएफआई के डा.गोचलन, डॉ.सौरभ देवान, अरुणिमा सिंह, हर्षित सिंह ने बारी बारी एसडीओ, रेंज अफसरों व वन वाचर को जानकारियां दीं। बताया कि किसी भी वन्यजीव का रेस्क्यू करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है। डीप स्टडी से हम खुद भी सेफ रहते हैं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.