देहरादून, नवम्बर 30 -- पौड़ी। जिला प्रशासन ने वन्यजीवों की सक्रियता पर टोल फ्री नंबर जारी किया है। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि यदि किसी क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल टोल फ्री नंबर 1926 पर सूचना दें, जिससे समय रहते टीम मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्यवाही कर सके। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि विभाग का सहयोग करें, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को कम किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...