रिषिकेष, मार्च 3 -- परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि विश्व वन्यजीव दिवस हमें वन्यजीवों और पौधों के महत्व को समझने और उनके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाने का एक अवसर प्रदान करता है। इस दिन का उद्देश्य न केवल वन्यजीवों की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना है, बल्कि यह हमें यह भी याद दिलाता है कि वन्यजीवों का संरक्षण हमारे जीवन के साथ साथ इस पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों और प्रकृति से हमारा संबंध केवल जीविका का नहीं, बल्कि जीवन का भी है। यह केवल एक भौतिक या पर्यावरणीय जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हमारे आंतरिक शांति और संतुलन से जुड़ा हुआ है। जब हम वन्यजीवों की रक्षा करते हैं, तो हम इस पृथ्वी पर जीवन के उस दिव्य रूप का सम्मान करते हैं, जिसे नियंता ने बनाया है। वन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.