पीलीभीत, मार्च 27 -- जंगल से बाहर आकर लगातार वन्यजीव किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसानों काफी परेशान है और वन विभाग के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। दो दिन पहले हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल को लेकर भाकियू चढ़ूनी ने इसको लेकर प्रदर्शन किया। वनाधिकारियों पर कई आरोप भी लगाए। नेपाल से आए हाथी बीते कई दिनों से माला रेंज के गांव पिपरियाकरम, अभयपुर, माधोपुर, मटैना कॉलोनी सहित कई गांवों में दहशत फैलाए हुए हैं। हाथी तैयार हुई गेहूं की फसल को रौंद रहे हैं। किसानों की फसल को बचाने के लिए वन विभाग की ओर से कुछ भी नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो अपने पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे। किसानों के साथ वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना था कि वर्ष 2014 में टा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.