सहरसा, जनवरी 7 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। रुसेराघाट स्टेशन पर ऑयल टैंक वैगन में हॉट एक्सेल होने का असर सहरसा आने जाने वाली ट्रेनों पर मंगलवार को पड़ा। जोगबनी-दानापुर वाया सहरसा वन्दे भारत एक्सप्रेस को खगड़िया में दो घंटे रोककर रूट डायवर्ट करते बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय रूट से चलाया गया। वन्दे भारत, जानकी सहित सहरसा आने जाने वाली दस ट्रेनें घंटों लेट चली, जिससे सफर में यात्रियों की फजीहत हुई। जयनगर-मनिहारी वाया सहरसा जानकी एक्सप्रेस छह घंटे विलंब से पहुंची। सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन(55565) तीन घंटे रिशिड्यूल होकर चली। पैसेंजर ट्रेन 63350 रिशिड्यूल होकर समस्तीपुर से ही 3 घंटे 10 मिनट की देरी से खुली और सहरसा पहुंचते 6 घंटे विलंब हो गई। सहरसा-मधेपुरा पैसेंजर ट्रेन(63359) रिशिड्यूल होकर चार घंटे और मधेपुरा-सहरसा पैसेंजर(63360) तीन घंटे की द...