प्रयागराज, नवम्बर 7 -- प्रयागराज। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में देश के बच्चे-बच्चे में राष्ट्रभक्ति का जज्बा व भारत मां को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने का जुनून पैदा करने वाले राष्ट्रीय गीत 'वंदेमातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को भाजपा महानगर की ओर से सामूहिक वंदेमातरम गान का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सिविल लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे सुभाष चौराहा पर वन्देमातरम का सामूहिक गान होगा। कार्यक्रम में संगठन के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों, विभागों के कार्यकर्ता पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, जिला, प्रदेश, क्षेत्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.