विकासनगर, मार्च 21 -- वनों को आग से बचाने के उपायों पर मंथन करने के लिए ग्राम मोहना के ग्रामीणों की एक बैठक शुक्रवार को ग्वासा पुल में संपन्न हुई। बैठक में जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति और नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया गया। बैठक में शामिल वन पंचायत सरपंच महावीर सिंह ने कहा कि विगत बुधवार को ठाणा डांडा में आयोजित वन पंचायत सम्मेलन में ग्रामीणों को वनाग्नि के लिए जागरूक रहने की बात कही है। ग्रामीणों ने कहा कि वनों को बचाना ग्रामीणों का भी दायित्व है।उन्होंने कहा कि वह अपनी वन भूमि को वनाग्नि से बचाने को सतर्क रहेंगे साथ ही यदि गांव खत का कोई व्यक्ति घास आदि के लिए वन में आग लगाते पाया गया तो ग्रामीण उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए उसे दंडित करेंगे व प्रशासन को इसकी सूचना देंगे। ग्राम प्रधान रमेश चंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.