सिमडेगा, नवम्बर 20 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उवि में वन विभाग के द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। मौके पर ग्रामीणों को मानव व हाथी द्वंद, वन अग्नि नियंत्रण तथा वनों के संरक्षण के उद्देश्य को लेकर लोगों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीओ सह सीओ नईमुद्दीन अंसारी, थाना प्रभारी मानव मयंक, रेंजर अभय कुमार, मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, प्रधानाध्यापक संजय कुलदीप किंडो उपस्थित थे। कार्यक्रम में वनों के सुरक्षा के विषय पर चर्चा की गई। इसके बाद वन संरक्षण के विषय में भाषण, निबंधन, वाद-विवाद और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में पम्मी कुमारी, निर्मला कुमारी, शहर परवीन, निबंध प्रतियोगिता में आशा मुंडू, ज्योति कुमारी और पम...