चमोली, नवम्बर 16 -- रविवार को लंगासू कस्बे में वन अग्नि सुरक्षा वनों के संरक्षण विषय पर सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों को वनों के महत्व के बारे में बताया दी। चमोली जिले के पूर्व सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि वनों के अनियोजित दोहन से हमारे भौतिक पर्यावरण पर बुरा असर पड़ रहा है। भूस्खलन का मुख्य कारण वनों का अनियोजित दोहन है। हर साल बाढ़, सूखा, ग्लेशियरों का पिघलना व अन्य प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हमें पेड़ पौधों की रक्षा कर जंगलों को बढ़ाना होगा। पर्यावरण प्रेमी मनोज सती ने पर्यावरण संरक्षण व अन्य सामाजिक कार्यों के लिए पीजी कॉलेज गोपेश्वर के प्राचार्य डॉ. मदन प्रसाद नगवाल, डीएफओ सर्वेस कुमार दूबे, ब्लाक प्रमुख दीपिका मैखुरी, पूर्व प्रधानाचार्य गोविंद प्रसाद पंत, मंगला कोठियाल आदि को शिव शक्ति पर्यावरण संरक्षण सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.