हल्द्वानी, फरवरी 21 -- लालकुआं, संवाददाता। वनाधिकार अधिनियम के तहत उपखण्ड स्तरीय समिति में पिछले डेढ़ माह से लंबित पत्रावली के संबंध में बिंदुखत्ता के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से भेंट कर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया। संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक कैप्टन इंद्र सिंह पनेरी के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में डीएम से मुलाकात कर कहा कि जिला स्तर पर लंबे समय से लंबित पत्रावली का शीघ्र निस्तारण किया जाए। यहां पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष के खिलाफ सिंह दानू, रि. कै. चंचल सिंह कोरंगा, रि. कै. दलवीर सिंह, कफोलावन अधिकार समिति के संरक्षक श्याम सिंह रावत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पुष्कर दानू, हरीश बिसौती, उद्योग व्यापार मंडल काररोड बिंदुखत्ता के अध्यक्ष प्रभात पाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.