हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी। वनाग्नि से निपटने की तैयारियों के तहत हल्द्वानी वन प्रभाग में नंधौर रेंज के स्वागत कक्ष में फील्ड कार्मिकों और फायर वाचरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएफओ कुंदन कुमार ने वनाग्नि रोकथाम एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सेवानिवृत्त जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. आरएस राणा ने प्राथमिक उपचार, घायलों को सुरक्षित पहुंचाने की विधियों का प्रशिक्षण दिया। 85 प्रतिभागियों में से 44 फायर वाचरों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...